Home कविताएं शांति बनाम विद्रोह

शांति बनाम विद्रोह

0 second read
0
0
506
शांति बनाम विद्रोह

विद्रोह के हर कदम उठने पर
सलाह दी जाती है कि
शांति बनाये रखो, सब
ठीक हो जायेगा
लेकिन ज्ञात है कि
शांति से कुछ नहीं
ठीक होता

बस शान्ति से भूख से
मरते बच्चे दम तोड़ते हैं
शान्ति से कर्ज में डूबे
किसान गले में रस्सी कस
लेते हैं.
शांति से आदिवासियों
की जमीन हड़प ली जाती है
शान्ति से एक महिला का
बलात्कार कर दिया जाता है
शान्ति से बेरोजगारी में लोग
आत्महत्या कर लेते हैं

शांति से एक दलित जातिव्यवस्था
का शिकार हो जाता है
शान्ति से एक महिला की सारी
स्वतंत्रताएं दबा दी जाती हैं।
शान्ति से एक मज़दूर की मज़दूरी
हड़प ली जाती है

शान्ति से एक महिला वेश्या बना
दी जाती है
शान्ति से एक गरीब को भिखारी
बना दिया जाता है
शांति से हर उठती आवाज को
दबा दिया जाता है

शांति से आसमान में उठती मुठ्ठी
को हथकड़ियों में जकड़ दिया जाता है
शान्ति से एक राजा, राजा बना रहता है
और एक पूंजीपति पूंजीपति
शान्ति से बस अंधेरे में हमारी आंखें
टिमटिमा सकती हैं

लेकिन विद्रोह हमारी हर बेड़ियों
को तोड़ सकता है

  • विवेक कुमार
    26/2/2022

प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Load More Related Articles
Load More By ROHIT SHARMA
  • औरत

    महिलाएं चूल्हे पर चावल रख रही हैं जिनके चेहरों की सारी सुन्दरता और आकर्षण गर्म चूल्हे से उ…
  • लाशों के भी नाखून बढ़ते हैं…

    1. संभव है संभव है कि तुम्हारे द्वारा की गई हत्या के जुर्म में मुझे फांसी पर लटका दिया जाए…
  • ख़ूबसूरत कौन- लड़की या लड़का ?

    अगर महिलायें गंजी हो जायें, तो बदसूरत लगती हैं… अगर महिलाओं की मुंछें आ जायें, तो बद…
Load More In कविताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

आवारा और दलाल पूंजी के खतरे के बीच सोनी सोरी के जन्मदिन पर

मोटे तौर पर आवारा और दलाल पूंजी का ख़ुद का अपना कुछ भी नहीं है परन्तु वह ताकत के बल पर मिश…